Description
सर्व भाषा ट्रस्ट द्वारा ग़ज़ल की समृद्ध परंपरा, उसके विविध सरोकारों और समकालीन स्वरूप को समझने की दिशा में ‘ग़ज़लगोई’ श्रृंखला का महत्वपूर्ण प्रकाशन-उपक्रम आरंभ किया गया है। इस श्रृंखला के अंतर्गत ऐसे प्रमुख ग़ज़लकारों के रचना-संसार और काव्य-दृष्टि का आलोचनात्मक मूल्यांकन किया जा रहा है, जिन्होंने हिंदी ग़ज़ल को अपनी विशिष्ट संवेदना, भाषा और विचार-संपदा से समृद्ध किया है। श्रृंखला के अंतर्गत अब तक अदम गोंडवी, शिव ओम अंबर, ओम निश्चल और इंदु श्रीवास्तव पर केंद्रित चार पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। इन पुस्तकों में रचनाकारों की ग़ज़लों के शिल्प, कथ्य, भाषा, सामाजिक सरोकार, वैचारिक चेतना और समय-बोध को आलोचनात्मक दृष्टि से परखा गया है।







Reviews
There are no reviews yet.