Description
‘परदेश में हिंदी और भारतीय संस्कृति’ डॉ. राजेश कुमार ‘माँझी’ द्वारा संपादित एक महत्त्वपूर्ण शोधपरक कृति है, जो विश्व के विभिन्न देशों में हिंदी भाषा तथा भारतीय संस्कृति की वर्तमान स्थिति, विकास और वैश्विक प्रभाव का व्यापक एवं प्रामाणिक दस्तावेज प्रस्तुत करती है। इस पुस्तक में अमेरिका, मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, जापान, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, कतर, केन्या, सिंगापुर, श्रीलंका, पोलैंड, कोरिया, घाना सहित अनेक देशों में बसे प्रवासी भारतीयों और विद्वानों के लेख संकलित हैं, जिनमें हिंदी के प्रचार-प्रसार, भारतीय भाषाओं, सांस्कृतिक परंपराओं, प्रवासी जीवन तथा भारतीय अस्मिता के संरक्षण के विविध आयामों का तथ्यपूर्ण विश्लेषण किया गया है।






Reviews
There are no reviews yet.