About Us

सर्वभाषा ट्रस्ट About Us

भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन के लिए 08.09.2017 को ‘सर्व भाषा ट्रस्ट’ का पंजीकरण हुआ। ‘सर्व भाषा ट्रस्ट’ का पहला कार्यक्रम चौदह सितंबर सन् सत्रह को ‘हिंदी दिवस’ के रूप में मनाया गया। धीरे-धीरे अनेक भाशाओं के सेवक-लेखक जुड़ते गए और हम अपने रास्ते पर चलते गए।
फरवरी, 2018 में हमने एक दिन का ‘सर्व भाषा साहित्य उत्सव’ किया गया। अनेक विषयों पर चर्चा के साथ ही अनेक 17 भाषाओं के कवियों द्वारा कविता-पाठ और उसी दिन ‘सर्वभाषा’ त्रैमासिक पत्रिका के प्रवेशांक का लोकार्पण भी हुआ। भाषा के नाम पर समाज को तोड़ने की तो अनेक घटनाएँ होती रही हैं, हमने भाषा के नाम पर समाज को जोड़ने का उद्देश्य बनाया और उसमें हमारी पत्रिका ने हमारा साथ दिया। हमारे कई अंक में देश की 53 भाषा-बोलियों की रचनाएँ सम्मिलित हुई हैं।
अगस्त 2019 में हमें प्रकाशन प्रारंभ करने की आवश्यकता अनुभव हुई। धीरे-धीरे प्रकाशन का बाल-पग बढ़ाते हुए आज हम 2025 में आ गए हैं। आज हम गर्व के साथ कह सकते हैं कि अब तक हमने 30 से अधिक भाषाओं में स्वतंत्र पुस्तकें/साझा संकलन प्रकाशित करने का अवसर पाया है।
भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति के लिए समर्पित ‘सर्व भाषा ट्रस्ट’ ‘सर्वभाषा प्रकाशन’, ‘थिंक पेन पब्लिकेशन’, ‘देशज प्रकाशन’ और ‘भोजपुरी प्रकाशन’ के माध्यम से सभी भाषाओं के साहित्य को प्रकाशित करने के लिए प्रतिबद्ध है।